बिग बॉस के इतिहास में पहली बार किसी कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन खुद घर के लोगों ने किया है जो सभी के लिए हैरान करने वाला था। घर से निकलते ही हितेन तेजवानी ने घरवालों के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने ये बताया कि शिल्पा और हिना सबसे गंदा खेल रही हैं।
पढ़ें- Bigg Boss 11: जानिए क्यों घर से आउट हुए हितेन, ये रहे तीन कारण
विज्ञापन
2 of 5
vikas gupta
मीडिया से बात करते हुए हितेन ने अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी। उन्होंने कहा घर के अंदर का सफर काफी अच्छा रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने विकास गुप्ता को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया तो वहीं ये भी कह डाला कि बाकी सभी लोग पीठ पीछे उनके दुश्मन ही थे।
पढे़ं- बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई 'फुकरे रिटर्न्स', वीकेंड में की इतनी मोटी कमाई
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Shinde
घर में हितेन की हितैशी बनीं शिल्पा पर हितेन कुछ नाराज जरूर दिखाई दिए। यहां तक की उन्होंने शिल्पा के गेम पर भी सवाल उठाया। हितेन ने कहा कि शिल्पा से इतना जरूर पूछना चाहता हूं कि अगर वीक कनटेंडर से खेलकर जीतना चाहती हैं तो ऐसी जीत का क्या फायदा।
पढे़ं- अफवाह निकली वरुण के ब्रेकअप की खबर, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए नए घर में
4 of 5
Hina khan
हिना के बारे में हितेन ने बताया कि हिना सबसे ज्यादा फेक कंटेस्टेंट है। बोलती कुछ और थी करती कुछ और थी। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि हिना की ज्यादातर बाते कैमरे के लिए होती थीं। अपने और अर्शी की नोंक झोक के बारे में उन्होंने कहा कि वो मुझसे सबसे ज्यादा मस्ती करती थीं। तो वहीं अपने इविक्शन के बारे में हितेन ने कहा काफी शॉकिंग था मुझे लगा था लव जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पढे़ं- गोल्ड के प्रोड्यूसर का बड़ा खुलासा, अक्षय की नई फिल्म बायोपिक नहीं, ये है असली कहानी
विकास और प्रियांक की झगड़े के बारे में राय रखते हुए हितेन ने कहा मुझे अब तक नहीं समझ आया कि आखिर असलियत क्या है। इसके साथ ही हितेन ने कहा कि वो टॉप 3 कंटेस्टेंट में विकास, शिल्पा और अर्शी को देखते हैं।
पढे़ं- हितेन बिग बॉस के घर से आउट, जानिए किस कंटेस्टेंट को कितने वोट मिले