फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौटी जिंदगी की सीजन 2 में नजर आ सकती हैं ईशा देओल, इवेंट में खुद किया खुलासा

Tue, 11 Sep 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kasauti
एकता कपूर का नया शो 'कसौटी जिंदगी की 2' जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं । अब एकता ने शो का प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है । यह शो 17 साल बाद लौट रहा है और दर्शक शो को लेकर काफी उत्साहित हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
ईशा देओल - फोटो : SELF
इस बार शो में कमोलिका का रोल हिना खान प्ले करेंगी । खबर है कि इस शो में ईशा देओल भी कैमियो करती नजर आ सकती हैं । शो में आने को लेकर ईशा से एक इवेंट में सवाल पूछा गया । इस पर ईशा ने जवाब दिया, 'यह तो वक्त ही बताएगा ।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Esha Deol - फोटो : Instagram
ईशा के इस जवाब से लग रहा है कि वो शो में नजर आ सकती हैं । ईशा से जब शो में उनके फेवरेट कैरेक्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मिस्टर बजाज' । इस किरदार को पिछले सीजन में रॉनित रॉय ने निभाया था । बता दें कि रॉनित ईशा के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं ।
 

4 of 5
Esha Deol
वहीं ईशा देओल के पति भारत तख्तानी को कमोलिका का किरदार बेहद पसंद है । भारत कहते हैं- कमोलिका के पास सारा मिर्च-मसाला है । एकता कपूर अपने इस नए शो का प्रमोशन शानदार तरीके से कर रही हैं । उन्होंने प्रमोशन के लिए अनुराग-प्रेरणा की 23 फीट ऊंची मूर्ति बनवाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Esha Deol
ऐसी मूर्तियां करीब 10 शहरों में लगवाई जाएंगी । मुंबई के कार्टर रोड पर भी ये मूर्ति लगाई गई है । इस मूर्ति की लॉन्चिंग के दौरान एकता कपूर भी वहीं थीं । ईशा देओल भी अपने पति के भारत के साथ यहां पर पहुंची थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें