फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बायोपिक ही नहीं इन 2 सीरियल के खिलाफ भी चुनाव आयोग सख्त, लिया ये एक्शन

Wed, 10 Apr 2019 07:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhabiji ghar par hain - फोटो : twitter
लोकसभा चुनाव के दौरान सभी पार्टियां अपने-अपने प्रचार में जुटी हैं। इस बीच क्रांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग में भाजपा के खिलाफ टेलीविजन सीरियल को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि मौजूदा सरकार टीवी सीरियल्स में अपनी योजनाओं का जिक्र करवा रही है। चुनाव आयोग ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : file photo
यह नोटिस दो टीवी चैनल और सीरियल को भेजा गया है। इन सीरियल्स में मोदी सरकार की उज्जवला और स्वच्छ भारत अभियान जैसी सरकारी स्क्रीम के बारे में महिमामंडन किया गया है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने चैनल को 2 दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह दो सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' और 'तुझसे है राब्ता' हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : file photo
इससे पहले कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के विरोध में चुनाव आयोग में भाजपा की शिकायत कर चुकी है। चुनाव आयोग ने फिलहाल इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। पीएम मोदी बायोपिक के अलावा बॉलीवुड की एक और फिल्म मुश्किल में फंस गई है। इस फिल्म का नाम इसी 'द ताशकंद फाइल्स' है। फिल्म भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की डेथ मिस्ट्री पर आधारित है। 

4 of 5
the Tashkent files - फोटो : amar ujala mumbai
लाल बहादुर शास्त्री के पोतों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इस फिल्म में दिग्ग्ज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभायी है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान फिल्म का रिलीज होना ठीक नहीं है। इससे वोटर्स पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही ऐसा भी कहा गया है कि इस फिल्म के लिए शास्त्री परिवार के किसी भी सदस्य से अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the Tashkent files - फोटो : amar ujala mumbai
आपको बता दें, शास्त्री जी के दोनों पोतें कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड में भी इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, कांग्रेस के प्रमुख सदस्य और पूर्व सचिव ने 'द ताशकंद फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। वो लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें