टेलीविजन अभिनेत्री एकता कौल और अभिनेता सुमीत व्यास हाल ही में माता पिता बने हैं। एकता ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। इस खबर को सुनकर एकता और सुमीत दोनों के ही फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। अब दोनों के फैंस के लिए एक खुशखबरी और है। एकता और सुमीत ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपने शहजादे का दीदार करवा दिया है।