फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद अब टीवी पर दिखेगा 'शाहरुख-काजोल' जैसा रोमांस, एकता कपूर ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ekta Kapoor
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर हमेशा से ही टीवी पर कुछ नया लेकर आती हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि वह 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल को दोबारा लाने की तैयारी कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने एक्टर्स की तलाश शुरू भी कर दी है। अब कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म को छोटे पर्दे पर लाने जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ekta Kapoor
जानकारी के मुताबिक एकता कपूर करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का  टीवी वर्जन बनाने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी को वह सीरियल में दिखाएंगी जिसके लिए उनकी सोनी टीवी से बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Ekta Kapoor
करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी ऐसे में इस फिल्म को छोटे पर्दे पर उतारना एकता के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होगा। हालांकि इस सीरियल में लीड रोल में कौन होगा इस बात की जानकारी नहीं मिली है। 

4 of 5
Kabhi Khushi Kabhie Gham
इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की लव स्टोरी के साथ-साथ परिवार के संस्कारों पर भी फोकस किया गया था। ऐसे में इस फिल्म की कहानी को सीरियल में देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होगा। एकता कपूर ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट किया था जिसके बाद से ही 'कसौटी जिंदगी की' के पार्ट 2 की खबरों ने जोर पकड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ekta Kapoor
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में टेलीविजन पर आया था। जिसने 9 साल तक अपनी धाक जमाए रखी। इस सीरियल में श्वेता तिवारी, सिजेन खान, रॉनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया लीड रोल में थे। खबरों की मानें तो सीरियल के रिबूट में शहीर शेख अनुराग बासु का रोल निभाएंगे हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने ऐसे किसी भी रोल को साइन करने से इंकार कर दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें