फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की मंत्री के लिए खुलकर बोलीं एकता कपूर, लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे किया सपोर्ट

Fri, 17 May 2019 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
चुनावी मौसम में बॉलीवुड और टीवी के कुछ सेलिब्रिटीज जहां मैदान में खड़े हैं तो वहीं कुछ प्रचार करते नजर आ रहे हैं। अब टीवी की दुनिया की क्वीन एकता कपूर भी चुनावी माहौल में पूरी तरह रंगी नजर आईं और अपने खास दोस्त को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
एकता कपूर मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचीं। जब उनसे उनकी खास दोस्त स्मृति ईरानी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हिम्मत-ए-मर्दा तो मदद-ए-खुदा।' बता दें कि स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। स्मृति, राहुल के खिलाफ खड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : instagram
कभी टीवी की बहू रहीं स्मृति ईरानी को एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से खूब पॉपुलरिटी मिली। स्मृति घर-घर में एक जाना पहचाना चेहरा बन गईं। जाहिर है वक्त के साथ दोनों की दोस्ती और भी गहरी होती चली गई।

4 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
कुछ महीनों पहले एकता कपूर ने सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद उन्होंने बेटे की नामकरण सेरेमनी रखी। इस सेरेमनी में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं और उन्हें बधाईयां दीं। एकता कपूर ने स्मृति ईरानी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो उनके बेटे के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर शयेर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मासी स्पेशल।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
smriti irani - फोटो : social media
स्मृति ईरानी उन नेताओं में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति खुद के ऊपर बने मीम्स भी शेयर करने से पीछे नहीं रहती हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि एकता कपूर के इस रिएक्शन पर स्मृति क्या कहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें