फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, स्मृति ईरानी को 'मौसी' कहने पर मिला ये जवाब

Wed, 13 Feb 2019 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
smriti irani - फोटो : social media
टीवी क्वीन एकता कपूर मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एकता ने सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया जिसके बाद उन्होंने बेटे की नामकरण सेरेमनी रखी। इस सेरेमनी में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं और उन्हें बधाईयां दीं।
विज्ञापन

2 of 5
smriti irani, ekta kapoor - फोटो : social media
इन सबके बीच जिस सेलिब्रिटी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो थीं एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। कभी पर्दे पर टीवी की बहू रहीं स्मृति ईरानी को एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से खूब पॉपुलरिटी मिली। स्मृति घर-घर में एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं। जाहिर है वक्त के साथ दोनों की दोस्ती और भी गहरी होती चली गई।
विज्ञापन

3 of 5
smriti irani, jitendra - फोटो : social media
अब एकता कपूर ने स्मृति ईरानी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो उनके बेटे के साथ नजर आ रही हैं। एकता के बेटे की ये पहली तस्वीर है जो सामने आई है। स्मृति बेहद एक्साइटेड दिख रही हैं। तस्वीर शयेर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मासी स्पेशल।'

4 of 5
smriti irani
स्मृति ईरानी उन नेताओं में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्मृति खुद के ऊपर बने मीम्स भी शेयर करने से पीछे नहीं रहती हैं। अब जब एकता कपूर ने उन्हें मासी लिखकर पोस्ट किया तो भला जवाब देने में वो कैसे चूकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smriti Irani
स्मृति ने एकता को रिप्लाई किया कि 'मासी का बहुत-बहुत प्यार और आशीर्वाद। पूजा के दौरान बच्चे को गोद में लिए हुए तुम्हें देखा। खुशियों को एन्जॉय करो। भगवान का आशीर्वाद मिले।' बता दें कि इस साल 27 जनवरी को पैदा हुए बच्चे का नाम एकता के पिता जितेंद्र के असली नाम पर रवि कपूर रखा गया है। यह पहली बार हुआ है कि किसी महिला सेलिब्रिटी ने सरोगेसी का यह रास्ता चुना है और वह सिंगल मॉम बन गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें