एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में दर्शकों को जल्द ही नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो में दिखाया गया है कि अनुराग ने प्रेरणा को अपने हाथों से मौत के मुंह में ढकेल दिया। इस बीच इस शो ने आठ साल का लीप लिया है। खबरों की मानें तो आठ साल के लीप के बाद शो एक कलाकार का पत्ता साफ हो सकता है।