फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग बासु के किरदार को लेकर इस वजह से एकता कपूर ने साधी है चुप्पी, खुद किया खुलासा

Sat, 28 Jul 2018 08:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kasautii Zindagi Kay
जब से एकता कपूर ने घोषणा की है कि वह 'कसौटी जिंदगी की 2' लेकर आ रही हैं, लोग इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। शो में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं लेकिन अनुराग के किरदार को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
एकता कपूर
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एकता कपूर ने अनुराग बासु में दिखने वाले अभिनेता की नाम की घोषणा करने में इतनी देरी क्यों कर रही है? तो आपको बता दें एकता कपूर हाल ही में इस पर बात करते हुए बताया मुझे खुद हर दिन नए अनुराग का पता चलता है, और मैं इसकी घोषणा नहीं कर सकती हूं क्योंकि ये मेरा नहीं चैनल का फैसला है।
विज्ञापन

3 of 4
Kasautii Zindagi Kay 2
अनुराग बासु के किरदार के लिए अब तक पार्थ समथान, बरुण सोबती और अंगद बेदी तक के नाम सामने आ चुके हैं। बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था।
 
विज्ञापन

4 of 4
Kasautii Zindagii Kay
बता दें 17 साल पहले की लव स्टोरी एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करने वाली है। 'कसौटी जिंदगी की 2' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सीरियल साल 10 साल पहले प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का रीबूट वर्जन है। खबर है कि नए सीरियल में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें