फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India: किसी ने ड्यूक यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई तो कोई है IIM पासआउट, कितने पढ़े-लिखे हैं शार्क टैंक के जज?

Thu, 03 Feb 2022 04:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Shark Tank India - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी रियलिटी शो 'शार्क टैंक' के भारतीय रूपांतरण ने भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। प्रतियोगियों के अलावा, दर्शकों ने जजों में भी गहरी दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया है। पैनल में शामिल प्रत्येक जज अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी है। लेकिन क्या आप उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि के बारे में जानते हैं? यदि नहीं, तो यहां शार्क टैंक इंडिया के जजों की योग्यता के बारे में दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 8
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

अशनीर ग्रोवर

'भारत पे' के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। वह भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। कथित तौर पर, अशनीर ग्रोवर को स्नातक के दौरान आईएनएसए ल्योन के एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुना गया था और वह 2002-2003 के दौरान आईएनएसए-ल्योन यूनिवर्सिटी, फ्रांस गए थे। यहां तक कि उन्हें फ्रांसीसी दूतावास से € 6000 यानी 5,07,063 रुपये की छात्रवृत्ति भी मिली थी।
विज्ञापन

3 of 8
नमिता थापर - फोटो : सोशल मीडिया

नमिता थापर

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की कार्यकारी निदेशक, नमिता थापर ने पुणे के एक स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री के साथ आईसीएआई से स्नातक किया। इसके अलावा नमिता ने ड्यूक यूनिवर्सिटी के फुक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की डिग्री भी हासिल की है।

4 of 8
अमन गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अमन गुप्ता

बोट के सह-संस्थापक और सीएमओ, अमन गुप्ता ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद सीए प्रवेश लिया और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से वित्त व रणनीति और केलॉग ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूएसए से सामान्य प्रबंधन और विपणन में एमबीए किया।
विज्ञापन

5 of 8
विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विनीता सिंह

शुगर कॉस्मेटिक्स की संस्थापक और सीईओ, विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

6 of 8
ग़ज़ल अलघ - फोटो : सोशल मीडिया

ग़ज़ल अलघ

मामाअर्थ के सह-संस्थापक और प्रमुख, ग़ज़ल अलघ ने पंजाब विश्वविद्यालय से बीसीए (बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन) पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 8
अनुपम मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम मित्तल

पीपल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ अनुपम मित्तल ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनके पास संचालन और सामरिक प्रबंधन में एमबीए की डिग्री भी है।
विज्ञापन

8 of 8
पीयूष बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

पीयूष बंसल

लेंसकार्ट के संस्थापक और सीईओ, पीयूष बंसल ने मैकगिल यूनिवर्सिटी, मॉन्ट्रियल, कनाडा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पास आईआईएम, बैंगलोर से उद्यमिता में स्नातकोत्तर डिग्री भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें