फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते अब तक सात धारावाहिकों की शूटिंग में आया व्यवधान, मजीठिया ने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है'

Mon, 13 Jul 2020 05:32 PM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सीरियल्स की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में शूटिंग शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद टीवी धारावाहिकों का काम फिर से शुरू किए हुए तीन हफ्तों के भीतर अब तक सात धारावाहिकों की शूटिंग कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हो चुकी है। इसके बावजूद टीवी इंडस्ट्री अपनी रफ्तार धीमी करती नहीं दिखती। इस बारे में फिल्म व टीवी निर्माताओं की एक यूनियन के उपाध्यक्ष जे डी मजीठिया का कहना है कि टीवी धारावाहिकों की शूटिंग ऐसे ही जारी रहेगी और आनुपातिक हिसाब से ये संख्या काफी कम और नियंत्रण में है।
विज्ञापन

2 of 5
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई और आसपास बने टीवी धारावाहिकों के सेटों में से कसौटी जिंदगी की, एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर, भाबीजी घर पर हैं और मेरे साईं के सेट से कोरोना वायरस से पीड़ितों की खबरें आ चुकी हैं। इसका नतीजा यह निकला है कि 'भाबीजी घर पर हैं' को छोड़कर बाकी सभी धारावाहिकों की शूटिंग को रोकना पड़ गया। इतना ही नहीं, इनकी वजह से उनके आसपास चल रही दूसरे धारावाहिकों जैसे; 'पवित्र भाग्य', 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' को भी अपनी शूटिंग रोकनी पड़ गई।
विज्ञापन

3 of 5
जमनादास मजेठिया - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही अब तक सिर्फ चार से पांच पीड़ितों की ही पुष्टि हुई है लेकिन कोरोना का नाम इतना भयानक है कि इसको लेकर पूरी इंडस्ट्री के कलाकार और कर्मचारी भयभीत हैं। बेशक इन छुटपुट घटनाओं से शुरुआत हो चुकी है लेकिन फिर भी इस मामले में इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के वाइस चेयरमैन, निर्माता और अभिनेता जेडी मजीठिया बहुत सकारात्मक हैं। 

4 of 5
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मजीठिया ने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा, 'पूरी इंडस्ट्री में लगभग 80 से ज्यादा धारावाहिकों की शूटिंग चल रही है। तीन हफ्ते शूटिंग करते हुए बीत चुके हैं लेकिन सिर्फ तीन या चार जगहों से ही कोरोना पीड़ितों की खबरें आई हैं। ऐसे में हमें अपने निर्माताओं पर गर्व होना चाहिए कि उन्होंने इतनी बुरी स्थिति को इतने अच्छे से संभाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जेडी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'जब हमने शूटिंग शुरू की थी तब हमने यह तो सोचा ही था कि केस तो आएंगे ही। मैं तो कहूंगा कि अभी तो और भी केस आएंगे।'  बीते शनिवार और रविवार को बच्चन परिवार के चार सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनका उदाहरण देते हुए जेडी कहते हैं, 'कोरोना कहां कहां से आ सकता है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। बच्चन साहब का पूरा परिवार उनके घर में ही था। बस अभिषेक जी ही स्टूडियो में डबिंग करने के लिए गए और पूरे परिवार को कोरोना हो गया। हमारा काम सिर्फ ज्यादा से ज्यादा कोरोना को रोकना है। उनके लिए 200 नहीं बल्कि 300 प्रतिशत ध्यान रखा जा रहा है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें