फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को अस्थमा तो किसी को हार्ट अटैक, डॉ हाथी ही नहीं इन एक्टर्स ने भी कम उम्र में छोड़ दी दुनिया

Tue, 10 Jul 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का 37 साल की उम्र में सोमवार को हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

2 of 6
टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में जिग्नेश का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर करण परांजपे का 26 साल की उम्र में निधन हो गया था। करण परांजपे अपनी मां के साथ मुंबई में रहते थे। उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि करण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। 
विज्ञापन

3 of 6
एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की अचानक मौत से पूरा टीवी और सिने जगत सदमे में रह गया था। 24 साल की उम्र में प्रत्यूषा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। प्रत्यूषा बनर्जी की शादी उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल सिंह से होने वाली थी लेकिन अचानक दोनों के रिश्तों के बीच दरार पड़ने लगी। मौत से पहले प्रत्यूषा और राहुल के बीच जमकर कहासुनी भी हुई थी। विकिपीडिया के मुताबिक प्रत्युषा मौत के वक्त प्रेग्नेंट थीं।

4 of 6
सीरियल 'संजीवनी' के 'डॉ ओमी' के किरदार से चर्चित हुए संजीत बेदी का निधन 40 साल की उम्र में हो गया था। वो ब्रेन वायरस के चलते काफी समय तक कोमा में थे। संजीत ने इसके अलावा 'क्या होगा निम्मो का', 'कसौटी जिंदगी की', 'थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान' और 'जाने क्या बात हुई' जैसे सीरियल में भी काम किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
जी टीवी के शो 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' में दूसरी बहू सिमरन का किरदार निभाने वाली रुबीना शेरगिल को अस्थमा का अटैक पड़ा था। जिसकी वजह से 29 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। रुबीना को सेट पर भी अटैक पड़ा था और उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन दूसरा अटैक बहुत घातक साबित हुआ। मौत से पहले रुबीना कई हफ्तों तक वेंटिलेटर पर कोमा में रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अबीर गोस्वामी आखिरी बार सीरियल 'प्यार का दर्द है' में दिखे थे। जिम में कसरत करते समय अबीर को दिल का दौरा पडा और 37 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। अबीर ने इसके अलावा 'कुसुम', 'बदलते रिश्तों की दास्तान', 'प्यार का दर्द है', 'कुमकुम', 'छोटी मां', 'घर आजा परदेसी' और 'यहां मैं घर घर खेली' जैसे सीरियल में काम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें