फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल छोटी लड़की से रचाई थी शादी, आज एक्टिंग छोड़ खेती कर रहा है टीवी का ये पॉपुलर एक्टर

Sat, 31 Aug 2019 01:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anas Rashid - फोटो : Social Media
'क्या होगा निम्मो का', 'ऐसे करो ना वादा', 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' और  'दीया और बाती हम' जैसे शो में अपनी शानदार एक्टिंग से पॉपुलर हुए अनस राशिद का जन्म 31 अगस्त 1980 को पंजाब में हुआ था। अनस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में कहीं तो होगा सीरियल से की थी। आज अनस का जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 4
अनस राशिद - फोटो : सोशल मीडिया
अनस का जन्म मलेरकोटला में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एक उर्दू मीडियम स्कूल से की और इसके बाद मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर किया। वह उर्दू, अरबी और फारसी भाषाओं का अच्छा ज्ञान रखते हैं। वह एक प्रशिक्षित गायक भी हैं। उन्होंने 2004 में मिस्टर पंजाब का खिताब भी जीता।
विज्ञापन

3 of 4
anas rashid
अनस राशिद ने सितंबर 2017 में अपने से 14 साल छोटी हिना इकबाल से शादी की थी। दोनों का निकाह पंजाब के लुधियाना में हुआ था। शादी के दौरान अनस ने एज गैप को लेकर कहा था, 'मैंने हिना से उम्र के बारे में पूछा था तो उनका कहना था कि मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं, मैं 24 साल की हूं तो क्या हुआ। एज गेप मायने नहीं रखता हैं। उनकी सिस्टर और उनका कहना था कि मैं महज 26 साल का लगता हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
अनस राशिद और दीपिका सिंह
बता दें कि हाल ही में अनस ने खुलासा किया था कि टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर वो अब किसान बन चुके हैं और अपने घर खेती कर रहे हैं और अपने परिवार को पूरा वक्त दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें