दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया कि उनके साथ भी किसी एक्टर ने भद्दे कमेंट्स किए थे और वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाईं थीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मेरे साथ ऐसी घटना घटी थी, जहां किसी एक्टर ने मेरे साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था। मैं एक जानी-मानी अभिनेत्री हूं, ऐसे में सामने वाले को डरना चाहिए था। उन्हें ये समझना चाहिए था कि मैं अपनी आवाज उठा सकती थी। उनके खिलाफ मैं मीडिया में भी आवाज उठा सकती थी, लेकिन फिर भी वो डरा ही नहीं। उसने मेरे ऊपर आपत्तिजनक कमेंट पास किया और मैं शॉक्ड हो गई थी। जब तक मैं कुछ बोल पाती, वो निकल गया था। मुझे आज भी अफसोस होता है कि मैंने उस वक्त उसे पलटकर जवाब क्यों नहीं दिया था।"