स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो ये है मोहब्बतें की ईशी मां इन दिनों छुट्टी पर है। दिव्यांका त्रिपाठी अपना जन्मदिन मनाने के लिए पति विवेक दहिया के साथ पट्टाया गई हुई हैं। उनकी हालियां तस्वीरें बता रही हैं कि वह पति विवेक साथ अपनी छुट्टियां खूब इंज्वॉय कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गौरतलब है कि दिव्यांका ने हाल में ही ये है मोहब्बतें के लिए ईशी मां की मौत का सीन शूट किया है। छुट्टी से आने के बाद वह बिल्कुल नए अवतार में सीरियल में वापसी करेंगी। जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
बता दें कि पट्टाया में छुट्टियां मना रही दिव्यांका ने एक ग्रुप फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके साथ अदा खान, करण वाही, सलमान यूसुफ खान, करिश्मा तन्ना, विवेक दहिया और अन्य नजर आ रहे हैं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलोअर्स का आकड़ा पार कर लिया है।
पढ़ें: देखते ही देखते इतने बड़े हो गए तैमूर, बर्थडे से 10 दिन पहले सामने आईं CUTE तस्वीरें
4 of 5
गौरतलब है कि शो में बड़े फेर बदल की बात लंबे समय से चल रही थी। अब इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि शो में ईशी मां की मौत हो जाएगी, लेकिन शो में इससे भी बड़ा भी एक बदलाव होने वाला है। जो दर्शकों को चौंका देगा।
दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था, 'सीरियल में मुझे मरते हुए दिखाया जाएगा। ये एक बड़ा बदलाव होगा।' बता दें कि सीरियल में ईशी मां पीहू को किडनैपर से बचाते हुए घायल हो जाती हैं। जिसके चलते उनकी मौत हो जाएगी।
पढ़ें: ये है मोहब्बतें: होने वाली है 'ईशी मां' की मौत, लेकिन खुशखबरी साथ में सुनिए