अक्सर एक्टर्स सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से ट्रोल हो जाते हैं वजह चाहे उनकी मेकओवर हो या फिर कोई कमेंट। हाल ही में टीवी की फेवरेट बहू इशिता भल्ला यानी की दिव्यांका त्रिपाठी ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
Divyanka Tripathi
दिव्यांका इन दिनों फेमस सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में एक नए लुक में नजर आईं। लेकिन उनका ये नया लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई तस्वीर पर कमेंट कर दिया। नोरीन खान के एक शख्स ने लिखा - 'ये बहुत ही खराब है कि आपने एक सीरियल के लिए अपने चेहरे को काला कर लिया। काला होना कोई बुरी बात नहीं है आपने जो किया है वह सही नहीं है।'
विज्ञापन
3 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी
इसके बाद दिव्यांका ने जवाब देते हुए लिखा - 'अगर मैंने खुद को थोड़ा सा काला कर लिया तो ये खराब कैसे हो सकता है? क्या आपको सही में लगता है ये खराब है? आप लोग कुछ भी कहने से पहले एक बार भी सोचते नहीं हो। कौन सा एक्टर खुद को इस तरह से दिखाना चाहता है? मैं अपना मेकअप रोजाना खुद करती हूं इसलिए सीरियल का ट्रैक देखिए पहले और कुछ भी कहने की बजाय इज्जत करिए।'
आपको बता दें 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में आजकल एक नया ट्रैक शुरू हो गया है जिसमें वो हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में वह भल्ला हाउस की नई नौकरानी बनकर रह रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रमन के पिता ने इशिता को अपना चेहरा दिखाने के लिए मना किया है। जिसकी वजह से इशिता अपना भेस बदलकर घर में रहने के लिए आई हैं।