फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शक्तिमान' पर भड़कीं ये अभिनेत्री, मुकेश खन्ना के मीटू वाले बयान पर यूं निकाला गुस्सा

Mon, 02 Nov 2020 04:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
शक्तिमान के किरदार करके घर-घर मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों काफी आलोचना का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मीटू मुद्दे पर बात की। इस मुद्दे के लिए उन्होंने सिर्फ महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया। मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद उनकी चौतरफा निंदा हो रही है। वहीं अब टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने मुकेश खन्ना पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बहुत बार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ही मुकेश खन्ना के बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर मुकेश खन्ना के बयान को पुराने ख्यालों वाला बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : file photo
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह बयान कितना पुराने ख्याल वाला और पीछे ले जाने वाला है। जब ऐसे सम्मानित जगहों पर बैठे लोग ऐसे बयान देते हैं तो शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि औरतों के लिए यह गुस्सा किसी पुरानी याद का नतीजा हो सकता है। संदेह का लाभ देने का यही एक विचार मेरे मन में है। मुकेश जी, पूरे सम्मान के साथ मैं आपके बयान की निंदा करती हूं।'
 

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा कि मीटू जैसे मुद्दे तब उठना शुरू हुए हैं जब महिलाओं ने रसोई घर छोड़ना शुरू कर दिया। घर को छोड़कर उन्होंने बाहर जाकर काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
मुकेश का मानना है कि औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। मुकेश कहते हैं, 'औरत का काम है घर संभालना, जो मैं कभी कभी बोल भी जाता हूं। परेशानी कहां से शुरू हुई है मीटू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। अब औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती हैं।' उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है।

पढ़ें: पत्नी ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें