फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस बहू के एक्स ब्वायफ्रेंड ने मानी बड़ी गलती, 7 साल के रिलेशन के बाद हुआ था ब्रेकअप

Sat, 18 Aug 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप रहा लेकिन बढ़ते अनबन के बीच दोनों ने अलग होने का फैसला किया, जिसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधी। 
विज्ञापन

2 of 4
टाइम्स ऑफ इंडिया से शरद मल्होत्रा ने दिव्यांका के साथ अपने रिश्ते पर बात की। इस दौरान उन्होंने ब्रेकअप के सवाल पर कहा कि मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि वो रिश्ता बहुत अच्छा था।
विज्ञापन

3 of 4
शरद मल्होत्रा
शरद ने आगे कहा कि मुझे लगता है तब मैं उतना मैच्योर नहीं था। शादी के सवाल से ही मैं घबराने लग गया। मुझसे गलतियां हुई हैं। हम सभी से गलतियां होती हैं मुझसे भी हुईं। बहरहाल अब इस बात को 5 साल बीत चुके हैं। अब इसे सोचने का कोई फायदा नहीं है। मैं दिव्यांका को उनकी अपनी जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन

4 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
दिव्यांका और उनके पति विवेक की बात करें तो दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। विवेक इन दिनों भूतिया शो कयामत की रात में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एकता कपूर के सीरियल कवच में भी काम किया था। दिव्यांका और विवेक डांस रियलिटी शो 'नच बलिये-8' भी जीत चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें