Sharad Malhotra
- फोटो : instagram
शरद मल्होत्रा ने शादी की तैयारियों के बारे में भी बताया। शरद ने कहा- 'कोलकाता के डीजे को बुलाया है जो कि मेरे दोस्त का है। टेलीविजन इंडस्ट्री के सभी सितारे, मेरे करीबी और दोस्त इस शादी में आमंत्रित होंगे। मेरे रिसेप्शन की थीम अंग्रेजी होगी।' आपको बता दें, रिप्सी भाटिया दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनर हैं। बीते दिनों शरद को कई बार रिप्सी के साथ घूमते हुए भी देखा गया।