फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये है मोहब्बतें' के बंद होने की खबरों के बीच लीड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये कब हुआ?'

Thu, 07 Mar 2019 01:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : twitter
लंबे वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) का मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) ऑफ एयर होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। इस बीच जब सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) से इस मामले पर बात की गई तो उनका जवाब किसी को भी असमंजस में डाल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Divyanka Anita - फोटो : twitter
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और दिव्यांका (Divyanka Tripathi) से शो के बंद होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब जानकर बेशक फैंस को ठंडी राहत तो जरूर मिलेगी। जब दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने न तो शो के बंद होने पर हामी भरी और न ही शो के आगे बढ़ने पर। वहीं अनीता ने कहा ये कब हुआ? 
विज्ञापन

3 of 5
Anita Hassanandani - फोटो : twitter
इसके साथ ही अनीता हसनंदानी ने कहा - 'इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह अफवाह आपको किसने बताई? ये सीरियल बीते 6 साल से चल रहा है। लोगों की पसंद बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स सीरियल को क्यों बंद करेंगे?' सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो पूरा फोकस आलिया पर किया हुआ है। 

4 of 5
Krishna Mukherjee - फोटो : instagram
सीरियल में दिखाया गया है कि युग आदि बनकर घर में आ गया है। इशिता और अनीता युग की सच्चाई जानते हैं और घर वालों को बता रहे हैं लेकिन उनकी बात पर कोई यकीन नहीं कर रहा है। यहां तक कि आलिया भी इशिता और शगुन के खिलाफ हो गई है। युग के आदि बनकर आने से आलिया और रोहन का रिश्ता भी दांव पर लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yeh Hai Mohabbatein - फोटो : file photo
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में सीरियल की कहनी क्या मोड़ लेगी। टीआरपी की बात करें तो टॉप 10 से शो बाहर है ऐसे में बेहतर टीआरपी के लिए सीरियल में तड़का लगाया जा रहा है। अब देखना होगा कि 'ये है मोहब्बतें' टीआरपी में कितनी ऊंची छलांग लगाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें