फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Vivek: शादी की छठवीं सालगिरह मना रहीं 'खतरों की खिलाड़ी' दिव्यांका, विवेक संग ऐसी चल रही 'मोहब्बतें'

Fri, 08 Jul 2022 02:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति एक्टर विवेक दहिया आज अपनी शादी की छठवीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी मनोरंजन जगत की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं।

विज्ञापन
1 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया - फोटो : social media

टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति एक्टर विवेक दहिया आज अपनी शादी की छठवीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी मनोरंजन जगत की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। टेली वर्ल्ड के इस रियल-लाइफ कपल की बड़ी फैन फॉलोइंग है। यहीं वजह है कि फैंस ने उन्हें दिवेक नाम से भी बुलाते हैं। ये हैं चाहते फेम दिव्यांका और विवेक की मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी। कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में आज ही दिन शादी रचाई थी। दोनों के बीच एक शानदार केमिस्ट्री है, जो अक्सर उनकी तस्वीरों में साफ दिखाई देती है। आइए तस्वीरों में देखे इस पावर कपल के स्ट्रॉन्ग बॉन्ड को- 

विज्ञापन

2 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया घूमने के बेहद शौकीन हैं। यही वजह है कि वे काम से समय मिलने पर अक्सर विभिन्न स्थानों पर जाते हैं। इस तस्वीर में वे गोवा में खूबसूरत सनसेट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। हरे रंग की प्रिंटेड ड्रेस में दिव्यांका बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सफेद शर्ट और ट्राउजर में विवेक काफी हैंडसम लग रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ दिनों पहले ही ये स्टाइलिश कपल थाईलैंड घूमने गया था, जहां उन्होंने ढेर सारे एडवेंचर और कई सारी यादें समेटी। इस क्यूट तस्वीर में विवेक दहिया एक रेस्टोरेंट में दिव्यांका को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं।

4 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका को रोमांटिक डेट्स और अपने पति के लिए कुछ खास करने का बहुत शौक है। लेकिन इस बार वैलेंटाइन्स डे की तारीख को बेहद खास बनाने के लिए विवेक ने उन्हें खूबसूरत अरेंजमेंट्स से सरप्राइज दिया था।

विज्ञापन

5 of 6
दिव्यांका और विवेक - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका और विवेक इस तस्वीर में एक स्क्विशी हग साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को साझा करते हुए दिव्यांका ने बताया कि उन्हें विवेक के मेसी कर्ल काफी पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में यह कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ रहा है। साथ ही दोनों अपने मनपसंद डेजर्ट की लुफ्त उठाते भी नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें