फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Agarwal Varun Sood: वरुण सूद के चरित्र पर उठे सवालों पर दिव्या अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- खबरदार जो किसी ने

Tue, 08 Mar 2022 01:52 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जानी-मानी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से ही चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

जानी-मानी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से ही चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। मनोरंजन जगत के जाने-माने कपल्स में से एक दिव्या और वरुण के ब्रेकअप की खबर से हर कोई हैरान था। ऐसे में सभी दोनों के इस रिश्ते के टूटने की वजह जानने को उत्सुक थे। हालांकि इस बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों ने अपना यह रिश्ता किस वजह से खत्म कर दिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर कई लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वरुण ने दिव्या को धोखा दिया है। इसी की वजह से दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। दरअसल सोशल मीडिया पर वरुण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अभिनेत्री मधुरिमा रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। मधुरिमा की स्टोरी देख कई लोग यह कयास लगा रहे हैं कि वरुण और मधुरिमा अफेयर चल रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर वरुण को लेकर चल रही इन अफवाहों पर अब दिव्या ने प्रतिक्रिया दी है। नेटीजन्स को करारा जवाब देते हुए दिव्या ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'खबरदार जो किसी ने वरुण के चरित्र पर उंगली उठाई। सबका ब्रेकअप यह अलगाव कैरेक्टर की वजह से नहीं होता है। वरुण बहुत ही ईमानदार हैं। अकेले रहने का फैसला मेरा है और किसी को भी कोई हक नहीं कि वह कुछ भी बकवास करें। जिंदगी में ऐसे फैसले लेने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है।'

4 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'जीवन एक सर्कस की तरह है। मेरे साथ जो भी हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं दूंगी। मुझे लगता है आप सब खत्म हो चुका है। मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं। मैं औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं अपनी जिंदगी अपने तरह से जीने के लिए समय देना चाहती हूं। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए खुशनुमा पलों को महत्व देती हूं और प्यार करती हूं। वरुण एक अच्छा लड़का है और हमेशा मेरा दोस्त रहेगा। मेरे फैसले का सम्मान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

 

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद की लव स्टोरी रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस से शुरू हुई थी। इस शो के दौरान वरुण ने दिव्या को देखते ही पसंद कर लिया था और उन्हें इस शो में प्रपोज भी किया था। बाद में दोनों साथ में ज्यादा समय बिताने लगे और फिर एक- दूसरे को डेट करने का फैसला किया था। जानकारी के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बनाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें