फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपलेस फोटोशूट को लेकर ट्रोल हुईं दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप नहीं बता सकते कौन क्या पहनेगा

Sat, 27 Feb 2021 03:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने टॉपलेस फोटोशूट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दिव्या ने टॉपलेस फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ कुछ फैंस ने उनके इस फोटोशूट की तारीफ की तो वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने दिव्या की इन तस्वीरों पर भद्दे कमेंट कर दिए। अब हाल ही में अभिनेत्री ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
'स्पिलट्सविला 10' और फिल्म 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स ' में काम कर चुकीं दिव्या अग्रवाल ने कुछ दिन पहले टॉपलेस फोटोशूट करवाया था और ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। फोटोशूट के दौरान दिव्या ने टॉप की जगह रंग बिरंगे फूल पहने थे जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।





विज्ञापन

3 of 6
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही जहां कई फैंस ने दिव्या की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इसके बाद अश्लील और भद्दे कमेंट देखकर दिव्या ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोलर्स के कमेंट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, 'एक कॉन्सेप्ट शूट किया और लोग पागल हो गए। आप नहीं बता सकते किसे क्या पहनना चाहिए। ट्रेडिशनल कपड़े या कुछ नहीं। दुख की बात है कि एक व्यक्ति का चरित्र उसके कपड़ों से तय किया जाता है'।

4 of 6
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू के जरिए भी दिव्या ने ट्रोलर्स को लेकर खास बात कही। दिव्या ने कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती। मैं ये भी ज्यादा नही सोचती हूं कि क्या पोस्ट करना चाहिए। ट्रोलर्स सिर दर्द होते है। ये शूट मेरे निजी इंस्टाग्राम के लिए किया गया था। मैं कुछ प्रयोग करने का सोच रही थी'।
विज्ञापन

5 of 6
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

आगे दिव्या ने कहा कि, 'साल 2020 में मैं घर पर थी। आप समझ सकते हैं कि मैं किस चीज से गुजरी हूं। मैंने कुछ ऐसा करने का सोचा जो मैंने कभी किया नहीं था। मेरी सोच कभी भी अपना शरीर दिखाने की नहीं है। मैंने बस ये कॉन्सेप्ट देखा और इसके लिए एक कोशिश की। बस और कुछ भी नहीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram:
बता दें कि कुछ यूजर्स ने दिव्या पर आरोप लगाया था कि वो मशहूर होने के लिए ऐसा कर रही हैं। इस पर दिव्या ने कहा कि, 'लोगों को लग रहा है कि मैं अभी स्क्रीन पर काम नहीं कर पा रही हूं तो मशहूर होने के लिए ऐसा कर रही हूं। ये गलत है। ऐसी कुछ भी चीज होती है तो मैं इसका खुद पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने देती हूं, लेकिन मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि ये जिंदगी को लेकर बहुत गलत अप्रोच है'। बता दें कि दिव्या के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें