बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आईं टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में दिव्या को एकता कपूर के एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) में डांस करते हुए देखा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
'एमटीवी स्प्लिट्सविला-10' में नजर आ चुकीं दिव्या वीडियो में सनी लियोन के 'लैला' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। दिव्या को नाचता देख उनके बाकी दोस्त यानी अन्य टीवी स्टार भी नाचने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
दिव्या के इस डांसिंग वीडियो को एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दिव्या के फैंस उनके इस डांस को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
पता हो कि बिग बॉस के घर में प्रियांक शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि दिव्या उनकी गर्लफ्रेंड है। इतना ही नहीं दिव्या ने ऑनस्क्रीन बिग बॉस के घर में प्रियांक से ब्रेकअप भी कर लिया था। इसके बाद प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं थीं।