फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई 'दयाबेन' की तलाश के बीच प्रोड्यूसर का यू-टर्न, दिशा वकानी की वापसी पर दिया ये बयान

Wed, 01 May 2019 03:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani - फोटो : social media
सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। दयाबेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी एक साल से ज्यादा समय से सीरियल में नहीं दिख रही हैं। उन्होंने सीरियल से मैटेरनिटी लिव लिया था। दिशा वकानी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं ऐसे में उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani - फोटो : social media
पहले खबर थी कि प्रोड्यूसर ने दिशा वकानी को अल्टीमेटम दे दिया है और किसी नई एक्ट्रेस की तलाश भी शुरू कर दी थी। अब सीरियल के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने ये संकेत दिए हैं कि दिशा जल्द वापसी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani - फोटो : social media
असित ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि 'इस सवाल के लिए तो मैं ऑनलाइन वोटिंग करवाने वाला हूं। कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि दिशा वकानी वापस आ जाएं। बहुत अच्छे-अच्छे कलाकार हमसे संपर्क कर रहे हैं और हम भी सबसे संपर्क कर रहे हैं।'

4 of 5
Disha Vakani - फोटो : social media
असित ने आगे कहा कि 'हमारे दोस्त भी यही चाहते हैं कि या तो दया भाभी बदल जाएं या फिर वहीं दया भाभी आ जाए। हम इसपर जल्दी ही फैसला करेंगे।' पिछले दिनों ऐसी खबरें थीं कि कई एक्ट्रेस के बाद अमी त्रिवेदी को अप्रोच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ami Trivedi - फोटो : twitter
ऐसी खबरों के आने के बाद अमी त्रिवेदी ने टॉइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था- 'मुझे इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। मेरे दोस्त मुझसे लगातार कह रहे हैं कि तुम इस किरदार के लिए परफेक्ट रहोगी। मुझे अभी तक यह रोल ऑफर नहीं हुआ है और न ही मेकर्स ने मुझसे कोई कॉन्टेक्ट किया। किसी भी एक्टर के लिए दिशा वकानी का रोल करना बड़ी चुनौती होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें