दिशा और राहुल
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैसी शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी?
राहुल और दिशा की प्रेम कहानी तब चर्चा में आई थी, जब राहुल वैद्य ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। राहुल ने दिशा के 26वें जन्मदिन पर एक सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लाल रंग से 'मैरी मी' लिखा था। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर दिशा के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।