फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहरी में क्या खाना पसंद करती हैं दीपिका, पति शोएब के साथ तस्वीर शेयर कर खुद बताया

Tue, 28 Apr 2020 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dipika kakar - फोटो : social media
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पति शोएब इब्राहिम और ससुरालवालों के साथ वक्त बिता रही हैं। अब जब रमजान का महीना चल रहा है तो दीपिका रोजा भी रख रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के लिए वो सहरी की तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलतीं।
विज्ञापन

2 of 5
dipika kakar - फोटो : social media
नई तस्वीर में दीपिका पति शोएब के साथ नजर आ रही हैं। नई तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'सहरी का वक्त हो गया है।' सहरी में उनका पसंदीदा चाय और टोस्ट है। साथ ही उन्होंने फैंस से पूछा कि उनका पसंदीदा क्या है?
विज्ञापन

3 of 5
dipika kakar - फोटो : social media
शेयर की गई तस्वीर में दीपिका ने लाल रंग का दुपट्टा ले रखा है। उनके बगल में बैठे शोएब ने आसमानी रंग की शर्ट पहनी हुई है। शोएब ही सेल्फी ले रहे हैं। बिना मेकअप के भी दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

4 of 5
dipika kakar - फोटो : social media
रमजान के पहले दिन दीपिका ने फैंस को मुबारकबाद दी थी। दीपिका हर साल पति के साथ रोजा रखती हैं। बीते दिनों भी उनका सहरी के बाद इफ्तार के समय का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दीपिका ससुरालवालों के साथ बैठी हुई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dipika kakar - फोटो : social media
शोएब से शादी के बाद दीपिका रमजान से लेकर ईद तक सारे रीति रिवाज निभाती हैं। वो हर साल रमजान के दौरान तस्वीरें शेयर करती हैं। 22 फरवरी 2018 को दीपिका ने शोएब से मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी। शादी की रस्में लखनऊ में हुई थीं जबकि मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।

दिल के सबसे करीबी शख्स से इस वजह से नहीं मिल पा रहे कपिल शर्मा, इस पल का कर रहे बेसब्री से इंतजार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें