फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakar: दीपिका को फराह खान ने क्यों कहा- ‘रोना नहीं?’, हिना खान ने भी अभिनेत्री को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 15 Mar 2025 06:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के मंच पर अभिनेत्री हिना खान खास मेहमान बनकर गईं। इस शो में टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। इस मंच पर हिना खान ने दीपिका कक्कड़ के बारे में काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika

हिना खान और दीपिका कक्कड़ टीवी सीरियल्स का जाना-माना नाम हैं। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानती हैं। हाल ही में हिना खान कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आईं। इस शो पर उन्होंने प्रतियोगी और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को खूब सराहा। 

विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

हिना खान ने दीपिका के टैलेंट पर बात की 
शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ पर हिना कहती हैं, ‘मुझे ऐसा लगता है कि आपने शुरुआत एक्टिंग से की है। लेकिन कहीं ना कहीं आपके अंदर एक कला छुपी हुई थी, जो कि खाना बनाना है।’ इस तरह हिना खान ने दीपिका कक्कड़ के कुकिंग टैलेंट को सराहा। वहीं हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने भी दीपिका कक्कड़ की तारीफ की, उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बताया।

विज्ञापन

3 of 5
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @farahkhankunder
फराह खान ने रोने से रोका 
हिना और रॉकी बात सुनकर दीपिका कक्कड़ काफी इमोशनल हो गई। इस पर शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की जज फराह खान बोली- ‘दीपिका, रोना नहीं, रोना नहीं।’ दरअसल, जब भी शो में दीपिका कक्कड़ की तारीफ होती है तो वह रोने लगती है। 

Dipika Kakar: ‘इंडस्ट्री में एक और शादी टूट रही है..’, शोएब से तलाक की अफवाहों के बीच दीपिका ने दिया रिएक्शन 

4 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika
दीपिका कक्कड़ होती हैं ट्रोल
शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बार-बार राेने के कारण दीपिका कक्कड़ को सोशल मीडिया ट्रोल भी होना पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि कुकिंग शो में रोने-धोने से क्या होगा। पिछले दिनों अपने माता-पिता की बुराई करने को लेकर भी दीपिका कक्कड़ ट्रोल हुई। दीपिका ने कहा था कि उनके माता-पिता ने शादी में कोई तैयारी नहीं की। सारी तैयारियां ससुराल की तरफ से हुई क्योंकि दीपिका की शादी उनके पति शोएब इब्राहिम के होमटाउन में हुई थी।

Dipika Kakar: अपने पैरेंट्स की बुराई करने पर ट्रोल हुई दीपिका कक्कड़, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा अभिनेत्री ने? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति इब्राहिम और बेटे के साथ दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika
दीपिका का यूट्यूब चैनल भी है पॉपुलर 
दीपिका कक्कड़ एक लंबे ब्रेक के बाद शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आईं। लेकिन वह अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। इसमें वह लाइफस्टाइल व्लाॅग बनाती हैं, अपनी जिंदगी छोटी-बड़ी बात को साझा करती हैं। इन व्लॉग में उनका छोटा बेटा और पति शोएब इब्राहिम भी नजर आते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें