टीवी सीरियल से बनी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी अब रियल लाइफ जोड़ी बन चुकी हैं। इन दोनों का रिश्ता 'ससुराल सिमर का' के सेट से शुरू हुआ था और अब जिंदगी भर का रिश्ता बन चुका हैं। लखनऊ में नवाबी अंदाज में हुई इस शादी का ग्रैंड रिसेप्शन ठीक 3 दिन बाद मुंबई में होगा। इस खास दिन पर दीपिका इस फेमस डिजाइनर की ड्रेस पहनेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
Dipika Kakar
दीपिका और शोएब की शादी का स्टाइल पूरी तरह से फिल्मी था। इन दोनों ने 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के अंदाज में प्री-वेडिंग शूट करवाया। इसके बाद शादी की सारी रस्में शोएब के घर भोपाल से तो वहीं शादी लखनऊ में हुई। 26 फरवरी को इस न्यूली वेड कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा है।
विज्ञापन
3 of 5
Dipika Kakar
यह वेडिंग रिसेप्शन जुहू के प्रिंसेस होटल में होगा। इस रिसेप्शन में न केवल 'ससुराल सिमर का' की पूरी टीम बल्कि टीवी के बड़े बड़े एक्टर्स के आने के कयास लगाए जा रहे हैं। रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे पुनीत गुप्ता ने डिजाइन किया है। यह वही डिजाइनर हैं जिन्होंने भारती की शादी का वेडिंग कार्ड डिजाइन किया था।
4 of 5
Dipika Kakar
खबरों की मानें तो दीपिका रिसेप्शन में फैशन लाइन 'सितारा' की गहरे लाल रंग की गाउन पहनेंगी। शोएब के आउटफिट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं निकाह की बात करें तो दीपिका गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुई थीं जिसमें पाशा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था जबकि शोएब हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी में दिखे।
आपको बता दें, दीपिका और शोएब एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दीपिका की यह दूसरी शादी है। दीपिका जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। दीपिका फेमस फिल्ममेकर जे पी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में ईशा गुप्ता के अलावा अर्जुन रामपाल और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में दिखेंगे।