फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब इब्राहिम के साथ रोमांटिक ड्राइव पर निकलीं दीपिका कक्कड़, देखें वीडियो

Mon, 05 Oct 2020 01:04 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram/shoaib2087
टीवी के मशहूर कपल की बात की जाए तो उनमें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का नाम जरूर आता है। दीपिका और शोएब दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर तस्वीरें या वीडियोज साझा करते रहते हैं। इस बार शोएब ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram/shoaib2087
वीडियो में दीपिका और शोएब कार राइड में साथ में एंजॉय कर रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में कार के पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। शोएब, दीपिका का हाथ पकड़ते हैं और किस करते हैं। वहीं अभिनेत्री मुस्कुरा रही होती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह का गाया गाना हमदर्द बज रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram/shoaib2087
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कक्कड़ आखिरी बार सीरियल कहां हम कहां तुम में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ करण वी ग्रोवर थे। सीरियल में उन्होंने सोनाक्षी नाम की एक अभिनेत्री का किरदार निभाया था। हालांकि यह सीरियल ज्यादा सफल नहीं हो पाया।

4 of 5
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram/shoaib2087
बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की। लंबे समय तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इससे पहले दीपिका ने अपने सह कलाकार रौनक सैमसन से शादी की थी, उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़ शोएब इब्राहिम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका कक्कड़ की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई। सीरियल में शोएब ने सिमर यानी दीपिका के पति प्रेम की भूमिका निभाई थी। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें