फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शादी करेगा टीवी का यह मशहूर कपल, रेलवे स्टेशन पर DDLJ स्टाइल में कराया फोटोशूट

Sun, 18 Feb 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dipika Shoaib
टीवी की मशहूर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और सोहेब इब्राहिम शादी के लिए घर रवाना हो चुके हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करने के बाद ये दोनों शादी की डेस्टिनेशन पर प्लेन की जगह ट्रेन से गए। साथ में उनके कुछ परिवारवाले भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

2 of 4
Dipika Shoaib
उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों में यह जोड़ी मशहूर बॉलीवुड फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का क्लाइमैक्स सीन रीक्रियेट करती नजर आ रही है। बता दें कि दीपिका मूल रूप से लखनऊ से हैं। वहीं, सोहेब का परिवार भोपाल में रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
Dipika Shoaib
शादी हिन्दू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से होगी जहां हल्दी से लेकर निकाह तक की रस्में निभाई जाएंगी। इनकी शादी का रिसेप्शन 26 फरवरी को मुंबई में होगा। गौरतलब है कि साल 2017 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के दौरान शोएब ने अपने परिवार की मौजूदगी में दीपिका को शादी का प्रस्ताव दिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
Dipika Shoaib
गौरतलब है कि यह दीपिका कक्कड़ की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2013 में रौनक मेहता से लव मैरिज की थी लेकिन 2015 में इनका तलाक हो गया। बताया जाता है कि सोहेब से बढ़ती नजदीकियों की वजह से ही दीपिका की पहली शादी टूटी। सोहेब और दीपिका की मुलाकात साल 2011 में टीवी के मशहूर शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें