फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने जन्मदिन पर शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, पहचानना भी मुश्किल

Wed, 29 Apr 2020 09:08 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Chikhlia - फोटो : Instagram
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) 29 अप्रैल को 55वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर दीपिका ने अपने दोस्तों के साथ पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने एक कैप्शन भी डाला है जो सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Chikhlia - फोटो : Instagram
दीपिका की ये तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की है। तस्वीर में दीपिका एक बच्चे को पकड़े हुए हैं तो वहीं उनके बगल में उनकी करीबी दोस्त बैठी हुई है। इस तस्वीर को दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके अलावा दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। इन वीडियोज में अभिनेत्री केक बनाते हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Dipika Chikhlia bake cake - फोटो : Instagram
केक बनाने के बाद दीपिका चिखलिया ने केक की तस्वीर पोस्ट भी की है। तस्वीर में ये केक बड़ा ही स्वादिष्ट नजर आ रहा है। केक की तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'आखिरकार मैंने आज केक बना ही लिया। चाय का समय...केक की रेसिपी मेरी इंस्टा स्टोरी पर है।'
 

4 of 5
Tv Lakshman aka Sunil Lahri - फोटो : twitter
दीपिका के केक वाले पोस्ट पर 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने कमेंट किया है। सुनील लहरी ने लिखा- 'बेहतरीन..देखकर ही मुंह में पानी आ गया।' दीपिका लगातार सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान कुछ न कुछ तस्वीर शेयर करके अपने फैंस से बातचीत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan - फोटो : twitter
दीपिका की पॉपुलैरिटी में इजाफा 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद हुआ। 'रामायण' में रावण के वध के बाद उसके आगे की कड़ी 'उत्तर रामायण' दिखाई जा रही है। इस शो में दिखाया जा रहा है कि सीता ने लव कुश को जन्म दे दिया है और वो ऋषिमुनि से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं।

27 साल बाद टीवी पर 'श्रीकृष्णा की वापसी, अरुण गोविल का छलका दर्द, हफ्तेभर की पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें