फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: हालिया विवाद पर दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, पहले भी कई कलाकारों ने छोड़ा सीरियल, जानिए कारण

Tue, 19 Nov 2024 06:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मुख्य कलाकार दिलीप जोशी और निर्माता असित मोदी के बीच विवाद की खबर आई। इस विवाद पर दिलीप ने चुप्पी तोड़ी है। पहले भी सीरियल के दूसरे कलाकारों से असित का विवाद हुआ, इस कारण उन्होंने शो भी छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप जोशी, नेहा मेहता, शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री, पलक सिंघ्वी - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगभग 16 साल से दर्शकों को हंसा रहा है। हाल ही में एक खबर आई कि सीरियल के मुख्य कलाकार दिलीप जोशी और निर्माता असित के बीच कहासुनी हो गई है। खबर यहां तक थी कि दिलीप इस सीरियल को कुछ दिनों में छोड़ देंगे लेकिन अब दिलीप ने खुद बताया कि वह सीरियल में बने रहेंगे। ऐसा लगता है कि असित और दिलीप के बीच का मनमुटाव दूर हो गया है। वैसे पिछले कुछ सालों में इस सीरियल को कई कलाकारों ने छोड़ा है। इसके पीछे भी वजह असित मोदी ही रहे। दरअसल कुछ कलाकारों और सीरियल के निर्माता असित मोदी के बीच कई बातों को लेकर झगड़ा और मनमुटाव हुआ। बात इतनी बढ़ी कि उन कलाकारों ने सीरियल ही छोड़ दिया। कौन रहे वो कलाकार और किस कारण से उन्होंने सीरियल छोड़ा विस्तार से जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
निर्माता असित मोदी-नेहा मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम-@mehta.neha.sk, सोशल मीडिया
नेहा मेहता 
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नेहा मेहता अंजलि का किरदार निभाती थीं। वह लंबे समय तक इस सीरियल का हिस्सा रहीं। साल 2020 में उन्होंने यह सीरियल छोड़ दिया। पहले तो उन्होंने कहा कि वह निजी कारणों से सीरियल छोड़ रही हैं लेकिन बाद में नेहा ने बताया कि सीरियल के प्रोड्यूसर ने उनका बकाया पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 5
शैलेश लोढ़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamshaileshlodha
शैलेश लोढ़ा
कवि शैलेश लोढ़ा भी इस सीरियल में एक लंबे समय तक तारक मेहता का किरदार निभाते हुए नजर आए। दर्शक उनके किरदार को खूब पसंद करते थे लेकिन अचानक एक दिन उन्होंने भी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया। बाद में जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बात उनके आत्म सम्मान पर आ गई थी। ऐसे में उन्होंने सीरियल में काम ना करने का फैसला लिया।

4 of 5
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : इंस्टाग्राम-@jennifer_mistry_bansiwal
जेनिफर मिस्त्री 
जेनिफर मिस्त्री भी इस सीरियल में रोशन सोढ़ी का रोल निभाती थीं उन्होंने भी एक समय के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह दिया। ऐसा करने के पीछे बहुत ही बड़ा कारण रहा। जेनिफर ने निर्माता असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने असित मोदी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई। इस मामले को लेकर उन्होंने कई इंटरव्यूज भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पलक सिंघ्वी - फोटो : इंस्टाग्राम-@palaksindhwani
पलक सिंघ्वी
पलक सिंघ्वी एक युवा कलाकार हैं वह सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू नाम की लड़की का रोल करती थीं। पलक ने भी यह कहकर सीरियल छोड़ा कि निर्माता उनको मानसिक रूप से काफी परेशान कर रहे हैं। वह इतनी परेशान हो गई थी सीरियल में काम करना उनके लिए मुमकिन नहीं था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें