दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका कक्कड़ ने 'सिमर' का किरदार निभाया था। वहीं, शोएब इब्राहिम ने 'प्रेम' की भूमिका निभाई थी। इसके बाद जोड़े ने रियल लाइफ में भी शादी कर ली। उस समय इन अफवाहों ने तूल पकड़ा था कि दीपिका ने शोएब से शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराया है, हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन अब दोनों के वायरल वेडिंग कार्ड से साफ हो गया है कि दीपिका ने धर्म परिवर्तन कराते हुए अपना नाम भी बदल लिया था।