डियाना खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सीरियल बहू बेगम में रजिया के किरदार में नजर आने जा रही सिमोन सिंह कहती हैं, ‘दिल टूटने के दौर में क्या मुसीबतें आती हैं और कैसे इंसानी जज्बात इस दौर में कसौटी पर कसे जाते हैं, इसी की कहानी है नया शो बहू बेगम। बहू बेगम का किरदार एक ऐसी मां का है जिसने अकेले अपने बूते पुरुषसत्तावादी दुनिया में अपने बेटे को पाल पोसकर बड़ा किया है। वह अकेले अपने बूते आजादी से जीते हुए ये रुतबा हासिल करती है। मैंने अपना करियर ही टेलीविजन से शुरू किया था और मुझे खुशी होती है जब अब भी मुझे उतना ही प्यार शो बनाने वालों और अपने दर्शकों से मिलता है।’