'सेल्फी मैनें ले ली यार' गाने से मशहूर हुई ढिंचैक पूजा अब बिग बॉस के घर में एंट्री लेने जा रही हैं। वो कोई सेलिब्रिटी नहीं है लेकिन उनके अजीबोगरीब गाने के स्टाइल ने उन्हें यूट्यूब पर रातोंरात स्टार बना दिया। आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा मुंहमांगी कीमत पर बिग बॉस के घर में जा रही है लेकिन उससे पहले उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसे सुन आपके दिन का चैन और रातों की नींद उड़ने वाली है।
पढ़ेंः 'अलाउद्दीन' की आंखों में ये क्या नजर आया, रणवीर सिंह ने शेयर किया ऐसा स्केच
विज्ञापन
2 of 4
ढिंचैक पूजा के इस नए गाने का नाम 'बेवफा' है। अपने रैपर वाले स्टाइल में ढिंचैक पूजा आफरीन को बेवफा बता रही हैं। तो क्या आफरीन की तरह ढिंचैक पूजा भी बिग बॉस के घर में लोगों के साथ बेवफा हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
'सेल्फी मैनें ले ली यार', 'दारू-दारू-दारू' और 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' जैसे गानों को गाकर ढिंचैक पूजा लोगों के बीच मशहूर हुई थीं। आपको बता दें कि यूट्यूब पर उनके गानों को लाखों लाइक्स और व्यूज मिलें हैं। अब वो 'आफरीन तो बेवफा है' गाना गाती नजर आ रही हैं।
पढ़ेंः किंग खान ने कुछ ऐसे पूरी की कैंसर पीड़ित फैन की इच्छा, आपको भी होगा गर्व
अब देखना ये है कि नए गाने के रिलीज होने और मुंहमांगी कीमत पर बिग बॉस के घर में एंट्री होने के बाद ढिंचैक पूजा अपना क्या रंग दिखाती हैं। उनका मानना है कि अब वो भी यूट्यूब की बहुच बड़ी सेलिब्रेटी बन चुकी हैं और जल्द ही फिल्मों में उन्हें काम करने का मौका मिलेगा। देखें वीडियो-
https://www.facebook.com/totalchutzpa/videos/295617334261065/