सोशल मीडिया पर अपने गानों से छा जाने वाली ढिंचैक पूजा की बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। लेकिन पूजा के नखरे बढ़ते ही जा रहे हैं। पूजा ने एक बार फिर चैनल को सोचने पर मजूबर क्या कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूजा का प्लान...
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस 11 को तीसरा हफ्ता चल रहा है और अब तक घर से बेघर होने वालों में प्रियंक शर्मा, जुबैर खान, शिवानी दुर्गा और ऑस्ट्रेलियाई मॉडल लुसिंडा निकोलस के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Dhinchak pooja
सूत्रों से खबर मिली हैं कि चैनल ने आने वाले शुक्रवार को पूजा को घर में एंट्री देने की बात की है। लेकिन अभी तक पूजा ने चैनल के डॉटड लाइन पर साइन नहीं किया है। दरअसल, पूजा बिग बॉस से मुंह मांगी रकम की बात कर रही हैं जिसकी वजह से चैनल को सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी पूजा ने बिग बॉस के ऑफर ठुकरा दिया था।
4 of 5
Dhinchak pooja
अपने अलग अंदाज वाले गानों से इंटरनेट पर छा जाने वाली दिल्ली की ढिंचैक पूजा युवाओं के दिलों में घर कर गई है। पूजा ने 'सेल्फी मैंने ले लिया, 'दिलों का शूटर' और 'बापू दे दे थोड़ा केस' से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था
बता दें कि बिग के घर में कल के एपिसोड में "जो मुड़ गया वो उड़ गया' टास्क किया गया। इसके लिए घर के सदस्यों को दो टीमों विकास और पुनीश की टीम में बांटा गया। पुनीश की टीम टास्क कर चुकी है और आज के एपिसोड में विकास की टीम की बारी है।