फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरज धूपर के रूप में एकता कपूर को मिला अपना नाग, जल्द शुरू होगी नागिन के पांचवें सीजन की शूटिंग

Sat, 25 Jul 2020 11:56 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी और फिल्मों की निर्माता एकता कपूर ने अपने चर्चित टीवी शो 'नागिन' के पांचवें सीजन के लिए नाग पंचमी के इस पवित्र मौके पर नाग की तलाश पूरी कर ली है। टीवी धारावाहिकों 'ससुराल सिमर का' और 'कुंडली भाग्य' में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके अभिनेता धीरज धूपर एकता के इस शो में एक इच्छाधारी नाग की भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि वह इस शो का हिस्सा बनेंगे और उनके लिए यह एकदम नया अनुभव होगा। इस शो का हिस्सा बनकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए धीरज ने कहा, 'यह शो एक ब्रांड बन चुका है इसलिए इस शो का ऑफर मिलते ही मैंने हां कहने में बिल्कुल देर नहीं लगाई। मैं इस शो में नागिन का किरदार निभाने वाली सभी खूबसूरत अभिनेत्रियों का प्रशंसक हूं और इसमें जो चीज मुझे सबसे ज्यादा पसंद आती है, वह है इस शो में होने वाला नृत्य।'
विज्ञापन

3 of 5
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज ने आगे कहा, 'अगर मुझे भी वह नृत्य करने का मौका मिलेगा तो यह मेरे लिए मेरा सपना पूरा होने जैसा होगा। मेरी पत्नी विन्नी अरोड़ा भी मुझे इस रूप में देखने के लिए बहुत उत्साहित है।' धीरज बताते हैं कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा, 'इससे पहले मैंने हमेशा एक सामान्य इंसानी किरदार ही निभाए हैं। यहां मुझे अलौकिक शक्तियों से प्रेरित किरदार निभाना होगा।' 

4 of 5
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'इस शो में स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का बहुत काम होता है इसलिए अभिनय भी मुझे कुछ चीजों के साथ करना होगा। मुझे नहीं पता कि मेरे अलावा इस शो का और कौन हिस्सा होगा। मुझे तो यह भी नहीं पता कि मुझे मेरे किरदार में किन चुनौतियों का सामना करना होगा? यह सब अभी निर्माताओं के हाथ में है। मैं तो बस शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागिन 4 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान ही एकता कपूर ने चौथे सीजन को खत्म करने के बाद अपने एक शो के पांचवें सीजन की घोषणा कर दी थी। अगर देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन नहीं हुआ होता तो अब तक इस शो का चौथा सीजन खत्म भी हो चुका होता है। खबरों के मुताबिक अब इस शो के बचे हुए एपिसोड अगस्त के महीने में निपट जाएंगे। फिर जल्द ही पांचवें सीजन के साथ उसकी वापसी होगी।

पढ़ें: VIDEO: गिप्पी ग्रेवाल ने इस बॉलीवुड अभिनेत्री को मारा थप्पड़, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें