फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundali Bhagya: धीरज धूपर ने कुंडली भाग्य को कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर बताई फैसले की वजह

Sun, 12 Jun 2022 12:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुंडली भाग्य कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के धारावाहिक कुंडली भाग्य से मशहूर हुए अभिनेता धीरज धूपर पिछले काफी समय से इस शो में नजर आ रहे थे। इस समय वह दो कारणों से चर्चा में हैं। पहला तो ये कि वह बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं और दूसरी खबर सुनकर उनके फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल खबर आ रही है कि धीरज धूपर ने ये शो छोड़ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कुंडली भाग्य की वजह से उन्हें नेम, फेम और स्टारडम मिला। उन्होंने कहा कि उनको अपने कैरेक्टर से भी काफी लगाव था, पर शो से आगे बढ़ना स्क्रिप्ट और वक्त दोनों की मांग थी। इस वजह से उन्हें कुंडली भाग्य को अलविदा कहना पड़ा। बीते कुछ समय से भी कुंडली भाग्य में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ समय पहले ये भी खबर आ रही थी कि मनित जोहरा कुंडली भाग्य में नजर आने वाले हैं, वहीं कुछ महीने पहले ही मनित जोहरा ने शो को अलविदा किया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ साल से इस शो के मेकर्स कुंडली भाग्य की टीआरपी के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। जिसके बाद शो की टीआरपी में काफी उछाल देखने को मिला था। रिपोर्टस के मुताबिक धीरज इस शो से अलग हो चुके हैं। जिसके बाद मेकर्स ने धीरज धूपर के रिप्लेसमेंट की भी तैयारी कर दी है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
खबर आ रही है कि मेकर्स धीरज धूपर और मनित जोहरा दोनों के किरदार के लिए नया चेहरा तलाश रहे हैं। बता दें कि धीरज धूपर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के लिए बेबी शॉवर का आयोजन किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज धूपर की पत्नी विन्नी धूपर के बेबी शॉवर में अभिनेता ने जमकर धमाल मचाया था। इस शो में कुंडली भाग्य की पूरी टीम भी शामिल हुई थी। धीरज के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें