फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन' की पांचवीं कहानी में होने जा रहा ये नया चमत्कार, खास हालात में लौट रहा ये खास किरदार

Wed, 07 Oct 2020 04:02 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
नागिन 5 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी के जाने-माने अभिनेता धीरज धूपर बालाजी टेलिफिल्म्स की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' के पांचवे सीजन में एक बार फिर से वापसी करने वाले हैं। इस सीजन की शुरुआत उन्होंने ही अभिनेत्री हिना खान और मोहित मल्होत्रा के साथ मिलकर की थी। बाद में इन तीनों के किरदारों को शो में खत्म कर दिया गया और इनकी जगह शरद मल्होत्रा, सुरभि चंदना और मोहित सहगल ने ले ली। ये तीनों धीरज, हिना और मोहित के पुनर्जीवन वाले अवतार बने।
विज्ञापन

2 of 5
शरद मल्होत्रा - फोटो : instagram/sharadmalhotra009
कुछ दिनों पहले की बात है जब शरद मल्होत्रा ने अपने आप को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया। अब ऐसे में वह कुछ दिनों के लिए काम पर नहीं आ सकते इसलिए निर्माताओं ने फैसला किया है कि उनकी जगह पर धीरज धूपर को फिर से अपने किरदार के साथ शो में बुलाया जाए। इस खबर की पुष्टि बालाजी टेलीफिल्म्स ने भी कर दी है। बताया गया कि  इस कहानी में धीरज की वापसी उनके पुराने किरदार में ही होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
धीरज धूपर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धीरज इस समय इसी बैनर के तले चल रहे एक और मशहूर धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा हैं। इन दोनों ही धारावाहिकों की शूटिंग भी पास पास ही चल रही है। इस वजह से धीरज इन दोनों ही धारावाहिकों का हिस्सा एक साथ बन सकते हैं। दोनों ही धारावाहिक एक ही बैनर के हैं इसलिए उनके काम करने की तारीख और समय में भी कोई परेशानी नहीं आएगी। समझा जा रहा है कि जैसे ही शरद मल्होत्रा ठीक होकर वापस आएंगे तो धीरज के किरदार आकेश को फिर से एक सोची-समझी कहानी के तहत बाहर कर दिया जाएगा।

4 of 5
शरद मल्होत्रा - फोटो : instagram/sharadmalhotra009
2 अक्टूबर के दिन ही शरद मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी थी। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रार्थना की थी कि वह उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धीरज धूपर - फोटो : File Photo
फिलहाल शरद धीरे धीरे कोरोना वायरस से उबर रहे हैं लेकिन तब तक शो के दर्शकों को बनाए रखने के लिए निर्माताओं ने धीरज धूपर को ही वापस लाना सही समझा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें