धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : Instagram
धीरज धूपर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया। धीरज ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, पहली में एक बेबी कार्ड बना हुआ है और उस पर लिखा है कि हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। इसके साथ ही आज की तारीख और दोनों के नाम लिखे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में धीरज और विन्नी नजर आ रहे हैं। कैप्शन में इट्स ए बॉय लिखा हुआ है।