फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्गारिया की सड़कों पर धर्मेश येलांडे को नाच कर कमाने पड़े पैसे, जानें पूरा मामला

Thu, 19 Mar 2020 12:01 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
खतरों के खिलाड़ी: धर्मेश और बलराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने बेहतरीन डांस के दम पर पहचान बना चुके अभिनेता धर्मेश येलांडे इन दिनों टीवी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के दसवें सीजन का हिस्सा हैं। इस रियलिटी शो का एक खास हिस्सा धर्मेश ने बुल्गारिया की सड़कों पर नाचते हुए शूट किया है। इस दौरान किस्सा ऐसा भी हुआ कि धर्मेंश जब वहां सड़कों पर मस्ती के लिए नाच रहे थे तो लोगों ने उन्हें पैसे देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

2 of 4
खतरों के खिलाड़ी: धर्मेश और बलराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खतरों के खिलाड़ी के दसवें सीजन के आने वाले एपिसोड का नाम 'एडवांटेज वीक' रखा गया है। इस एपिसोड में लोकप्रिय कोरियोग्राफर धर्मेश डांस और कॉमेडी में अपने साथी बलराज स्याल की मदद से बुल्गारिया की सड़कों पर नाचते हुए नजर आएंगे। इस शो में बने रहने के लिए धर्मेश और बलराज को कुछ पैसे जमा करने की जरूरत है, जिससे उन्हें आने वाले टास्क में इन पैसों से ही मदद मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
खतरों के खिलाड़ी: धर्मेश और बलराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डांसर से अभिनेता बने धर्मेश ने न केवल गलियों में अपने डांस का करिश्मा दिखाया, बल्कि उन्होंने शो के होस्ट रोहित शेट्टी को भी अपने हुनर से चौंका दिया। एक टास्क के दौरान धर्मेश एक बड़े से पहिए पर खड़े हुए थे। टास्क में कुछ और मजे करने के लिए रोहित शेट्टी ने धर्मेश से उस पहिए पर खड़े होकर ही नाचने को कहा।  धर्मेश ने उस पहिए पर ही खड़े होकर नाचना शुरू कर दिया। उनका डांस देखकर रोहित शेट्टी समेत शो के सभी प्रतियोगी एकदम भौचक्के के रह गए।
विज्ञापन

4 of 4
खतरों के खिलाड़ी: धर्मेश और बलराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खतरों के खिलाड़ी के सेट पर मौजूद लोगों ने बताया, 'धर्मेश को डांस करना कोई टास्क नहीं लगता। उन्हें डांस करने में बहुत मजा आता है। वह जब भी पूरे मन से नाचते हैं, तो वह पूरी कोशिश करते हैं कि वहां मौजूद सभी लोगों को उनका डांस पसंद आए। जब वह टास्क के दौरान डांस कर रहे थे, तब सभी बाकी प्रतिभागी दंग रह गए थे। वे धर्मेश का मनोबल बढ़ाने के लिए उनसे और ज्यादा नाचने के लिए कह रहे थे। इसके अलावा एक और टास्क के दौरान धर्मेश को ऊंचाई से डर लग रहा था। उनके डर को भगाने के लिए रोहित शेट्टी ने धर्मेश को नाचने के लिए कहा था।'

पढ़ें: ऋतिक की ये हीरोइन अब बनेगी अक्षय कुमार की 'बीवी', कन्नड़ फिल्म की रीमेक के लिए नाम फाइनल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें