फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में धर्मेन्द्र ने किया खुलासा, नशे में धुत होकर डायरेक्टर को कई बार किया था फोन

Sun, 08 Sep 2019 11:33 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
द कपिल शर्मा शो में पल पल दिल के पास की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
20 सितंबर को सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हो रही है। फिल्म में करण के साथ ही बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं सहर बाम्बा। ऐसे में रिलीज के पहले फिल्म का प्रमोशन जारी है। फिल्म प्रमोशन के दौरान धर्मेंद्र के साथ पल पल दिल के पास की टीम द कपिल शर्मा शो में पहुंची, जहां सेलेब्स ने जमकर मस्ती की और साथ ही साथ कई किस्से भी बताए।
विज्ञापन

2 of 6
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo
द कपिल शर्मा शो में पहुंचे धर्मेंद्र ने फिल्म आनंद से जुड़ा एक किस्सा सभी के साथ शेयर किया। फिल्म आनंद में राजेश खन्ना लीड किरदार में थे और फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। धर्मेंद्र ने बताया कि पहले इस फिल्म में राजेश खन्ना की जगह ऋषिकेश उन्हें लेने वाले थे लिए बाद में राजेश खन्ना को साइन कर लिया। इस बात से वो (धर्मेंद्र) काफी नाराज थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo
धर्मेंद्र बताते हैं कि उस वक्त में नशे में थे और नाराजगी में पूरी रात ऋषिकेश को कॉल कॉल करके अपनी नाराजगी जताते रहे। इसके साथ ही शो में करण ने भी कई मजेदार किस्से  सभी के साथ शेयर किए। 
 

4 of 6
karan deol
शो में कपिल ने करण से पूछा कि स्टार किड के क्या फायदे हैं ? इस पर करण ने कहा कि स्टार किड होना फायदेमंद है लेकिन स्कूल में कभी इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनके टीचर्स स्टार होने पर उनका मजाक उड़ाते थे और दूसरे बच्चों को लगता था कि मैं बहुत घमंडी हूं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Karan Deol and Sahher Bambba - फोटो : Social Media
इसके आगे करण बताते हैं कि स्कूल के दिनों में वो ज्यादा सोशल नहीं थे जिसकी वजह से सभी उन्हें घमंडी और गलत समझते थे। वहीं स्टार किड होने की वजह से उन्हें कोई भाव तक नहीं देता था। बता दे कि हाल ही में करण ने खुलासा करते हुए बताया था कि स्कूल में उनकी पिटाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karan Deol and Sahher Bambba - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्ममेकर इंद्र कुमार ने करण को अपनी अगली फिल्म के लिए कॉस्ट किया है। फिल्म में करण के अपोजिट वरीना हुसैन नजर आएंगी। वरीना ने पिछले साल सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह फिल्म मंदीप कुमार निर्देशित करेंगे। मंदीप ने पंजाबी सिनेमा में कुछ बड़ी ब्लॉकबस्टर के साथ ही रितेश-जेनेलिया स्टारर फिल्म तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

पढ़ें: दोस्त के साथ मस्ती करती दिखीं सुहाना तो आराम करती नजर आईं सनी, देखें सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें