फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से सात दिन पहले नेहा और आदित्य को धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद, सामने आ गई तस्वीर

Fri, 07 Feb 2020 03:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
aditya narayan - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं । लंबे समय से खबर आ रही है कि दोनों 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे । ये सब इंडियन आइडल के शो पर शुरू हुआ था । आदित्य और नेहा के घरवाले रिश्ता लेकर पहुंच गए थे। अब ये सब मजाक में हो रहा है या सच में, इस बात का पता तो 14 फरवरी को ही चलेगा । 
विज्ञापन

2 of 6
aditya neha - फोटो : social media
शो में अक्सर देखा गया है कि आदित्य, नेहा से प्यार भरी बातें बोलते हैं और वो शरमा जाती हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने शादी से पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बहन की शादी का जिक्र कर रहे हैं। नेहा और आदित्य के साथ टोनी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, '14 फरवरी को कुछ खास होने वाला है।' 
विज्ञापन

3 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
इतना सुनते ही आदित्य नारायण कहते हैं, 'ये हैं मेरे असली साले साहब।' आगे टोनी कहते हैं कि 'इनकी शादी 14 फरवरी को होने वाली है उससे पहले मुझे लगा कि इनके सिंगल रहते-रहते मैं अपना सिंगल (गाना) शूट कर लूं।' अब खबर आई है कि इस कपल को बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने भी आशीर्वाद दिया है । 

4 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा और आदित्य को आशीर्वाद देते हुए धर्म पाजी की तस्वीर भी सामने आई है । इस फोटो को सोनी टीवी के ऑफीशियल अकाउंट से शेयर किया गया है । इस फोटो को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में लगाया । साथ ही लिखा है, 'Hehehe…Dharam Ji. LOL!'
 
 
विज्ञापन

5 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
बता दें कि पिछले दिनों शो में कुमार सानू आए थे । कुमार सानू ने आदित्य नारायण की तरफ से नेहा को लाल चुनरी गिफ्ट की थी। शादी का शगुन मानकर नेहा ने इसे स्वीकार किया था। चुनरी देने के बाद कुमार सानू ने फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का गाना 'ओढ़ ली चुनरिया' गाया ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा और आदित्य की शादी के बारे में आदित्य के पिता उदित नारायण का बयान भी आया था । उन्होंने कहा था, 'दोनों बच्चों की पहले ही साथ में जोड़ी बनाई जा चुकी है । टीवी पर भी लगातार खबरें आ रही हैं । मुझे भी नेहा बहुत पसंद है । मुझे भी अच्छा लगेगा अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी ।'

ट्विटर पर शाहरुख खान से आगे निकले अमिताभ बच्चन, पीएम मोदी से अब भी हैं इतना पीछे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें