Devoleena Bhattacharjee First Child: टेलिविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शहनवाज शेख ने एक खूबसूरत बेटे का स्वागत किया। देवोलीना बेहद खुश हैं और अपनी इस खुशी को उन्होंने अपने प्रशसंकों संग सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
विज्ञापन
1 of 6
पति शहनाज शेख के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम@devoleena
टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पति शहनाज शेख के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जो एक बेबी बॉय है। सबकी चहेती गोपी बहू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का जाहिर किया है।
विज्ञापन
2 of 6
मां बनने के बाद देवोलीना ने शेयर किया पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@devoleena
देवोलीना और शहनाज ने 18 दिसंबर को अपने बच्चे का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए, अभिनेत्री ने एक मनमोहक पोस्ट साझा की, जिसपर अब प्रशंसग लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
देवोलीना
- फोटो : इंस्टाग्राम@devoleena
देवोलीना ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारे आनंद के बंडल, हमारे बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं 18.12.2024। उत्साहित माता-पिता, देवोलीना और शहनाज।" पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "हैलो दुनिया! हमारा नन्हा फरिश्ता बॉय यहां है।
4 of 6
पति शहनाज के साथ पोज देतीं देवोलीना
- फोटो : इंस्टाग्राम@devoleena
देवोलीना की इस गुड न्यूज को सुनकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं और लगातार उन्हें बेटे की मम्मी बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मां बनने के बाद देवोलीना की इस खुशखबरी पर सभी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने लिखा, 'बधाई हो.. बहुत सारे लाल हार्ट इमेजी के साथ', वहीं देवोलीना की दोस्त लक्ष्मी ने लिखा, 'वाओ बहुत-बहुत खुश.. देवोलीना बधाई हो। मैं अगले हफ्ते तुम्हें देखने आ रही हूं।' टीवी अभिनेत्री जयती भाटिया ने लिखा, 'अनेक आर्शीवाद..'। प्रियंका वोहरा ने लिखा, 'बहुत बहुत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
5 of 6
बेबी शॉवर के दौरान देवोलीना-शाहनवाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@devoleena
इससे पहले टीवी अभिनेत्री देवोलीना ने पति शाहनवाज शेख के साथ इंस्टाग्रम पर ही अपनी बेबी शॉवर की कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिस पर उनके प्रशंसकों ने जमकर प्यार बरसाया। उन्होंने इंस्ग्राम पर अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'मुझसे और इंतजार नहीं हो पा रहा मेरे क्राइम में मेरे साथी का'
पति के साथ देवोलीना
- फोटो : इंस्टाग्राम@devoleena
देवोलीना की इस खुशखबरी से उनके सभी प्रशंसक बेहद खुश हैं और लगातार उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। देवोलीना की इस गुड न्यूज को सुनकर मम्मी बनने की शुभकामनाएं देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, 'ओह हो.. बधाई हो। आशा है आप दोनों सही होंगे', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'बधाई हो दोस्त'।