फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोलीना की तरफ से मां ने मांगी सिद्धार्थ से माफी, बेटी को दी इस करीबी से बचने की नसीहत

Tue, 12 Nov 2019 02:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्ठ शुक्ला, अनीमा भट्टाचार्जी, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 में पहले फिनाले में एलिमिनेट हुए तीन कंटेस्टेंट्स में शेफाली बग्गा, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी शामिल थीं। शेफाली तो घर के बाहर रह गईं, लेकिन रश्मि और देवोलीना को वापस घर के अंदर भेज दिया गया है। शो में वापस आने के बाद से दोनों ने फिर सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट करना शुरू कर दिया है। बीते दिन हुए टास्क के दौरान देवोलीना ने सिद्धार्थ को कुछ ऐसा कहा कि देवोलीना की मां ने बेटी की तरफ से सिद्धार्थ से माफी मांगी है।
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena Bhattacharjee and Siddharth Shukla - फोटो : file photo
दरअसल एक टास्क के दौरान देवोलीना और सिद्धार्थ के बीच थोड़ी गरमा गरमी हो गई। इसके बाद देवोलीना ने सिद्धार्थ को साइको कह दिया था। इसके बाद देवोलीना की मां अनीमा ने इस पर रिएक्ट किया है। देवोलीना की मां ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि नेशनल टेलीविजन पर देवोलीना को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसके लिए अपनी बेटी की तरफ से सिद्धार्थ से माफी भी मांगी।
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot
इसके साथ ही देवोलीना की मां ने देवोलीना को नसीहत भी दी कि उन्हें घर में रिश्ते सोच समझकर बनाने चाहिए। वहीं अनीमा ने कहा कि उन्हें रश्मि पर भरोसा नहीं है देवोलीना को भी उनपर भरोसा नहीं करना चाहिए। रश्मि कभी भी उनका साथ छोड़ सकती हैं। वहीं देवोलीना की मां ने ये भी कहा कि 'देवोलीना घर में प्यार ढूंढ़ने नहीं गई हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी को बिग बॉस में कोई स्पेशल मिल जाए।

4 of 5
मां के साथ देवोलीना भट्टाचार्टी - फोटो : Social Media
देवोलीना की मां ने कहा कि वह ऐसा चाहती हूं। मैंने देवोलीना को कहा है अगर उन्हें कोई पसंद आए तो वो आगे बढ़े। अगर लड़का अच्छा हुआ तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।' बता दें कि रश्मि और देवोलीना की वापसी से ही टीवी की दोनों बहुओं के तेवर कुछ बदले से नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर लग रहा है कि दोबारा मिले इस मौके को दोनों ही गवाना नहीं चाहती हैं। तभी तो दोनों बहुओं ने गेम को और आक्रामक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
रश्मि और देवोलीना के बेघर होते ही इन दोनों के शो में दोबारा आने की चर्चा शुरू हो गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' के अभी तक के सीजन पर गौर फरमाएं तो जब भी कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर जाता है तो इंटरव्यू जरूर देता है। रश्मि और देवोलीना के साथ घर से बेघर हुईं शेफाली बग्गा का तो इंटरव्यू सामने आया लेकिन टीवी की दोनों बहुएं अभी तक मीडिया के सामने नहीं आईं। अगर सच में ये बेघर होती तो इनका इंटरव्यू जरूर आता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें