फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने शुरू की ट्रोल्स के मददगारों की तलाश, देवोलीना की शिकायत पर खंगाले जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट

Fri, 03 Apr 2020 11:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena, Shehnaaz and Sidharth - फोटो : twitter
मीडिया में अच्छे कामों पर खबर बनने की बजाय जबसे ट्रोल्स हेडलाइन बनने लगे हैं, फिल्मी सितारों ने इनसे निपटने के लिए दूसरे तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। देश में सक्रिय अलग अलग वाटरआर्मी के सदस्य पैसे लेकर मशहूर सितारों को ट्रोल कर रहे हैं। मुंबई की साइबर क्राइम पुलिस ने अब ऐसे लोगों की लिस्ट बनानी शुरू की है जो इन ट्रोल्स की मदद करते हैं। पुलिस ने ये कदम अभिनेत्री देवोलीना की उस शिकायत के बाद उठाया है, जिसमें उन्होंने इन ट्रोल्स की पहचान करने और इन्हें सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना को हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिलीज हुए एक नए गाने  पर कमेंट करते हुए लिखा था कि वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच कोई तालमेल नहीं है। इसके बाद शहनाज और सिद्धार्थ के प्रशंसकों ने देवोलीना को जली कटी सुनाना शुरू कर दीं। एक ट्रोलर ने तो एक ऑडियो क्लिप पोस्ट करके देवोलीना और उनकी मां को गंदी-गंदी गालियां दीं। जिसके बाद देवोलीना ने उस ट्रोलर के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस बीच सिद्धार्थ के ही साथ म्यूजिक वीडियो करने की भी हामी भरी है। एक इंटरव्यू में देवोलीना ने कहा कि अगर उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला संग म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर मिला, तो वे जरूर करना चाहेंगी। उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, 'मैं इस बारे में तब बात करूंगी जब मैं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लाइव चैट करूंगी। हम साथ में ट्रोल होंगे। लेकिन मुझे सिद्धार्थ संग काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।'

4 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना के अनुसार वह ट्रोलर 'बिग बॉस 13' में उनकी प्रतिद्वंदी रह चुकीं शहनाज गिल का फैन है। देवोलीना ने बताया, 'मैं अक्सर ट्रोलर्स को अनदेखा करती हूं, लेकिन इस इंसान में सारी हदें पार कर दी थीं। इंटरनेट पर सक्रिय लोग अभिव्यक्ति की आजादी का गलत फायदा उठा रहे हैं। इसलिए मैंने मंगलवार को एक शिकायत उस ट्रोलर के खिलाफ दर्ज कराई है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
'साथ ही मैंने साइबर अधिकारियों को एक मेल भी किया है, और उनसे गुजारिश की है कि वे इस मामले पर सख्त कार्रवाई करें। मेरी यह कार्रवाई उन सभी इंटरनेट पर सक्रिय लोगों के लिए चेतावनी है, जो किसी भी सेलिब्रिटी का सहयोग करने के लिए इस हद तक गिर सकते हैं।'
 

किसी रहस्य से कम नहीं है जया प्रदा की जिंदगी, 11 साल पहले इस वजह से मौत को गले लगाना चाहती थीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें