देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं, लेकिन इसके बाद अचानक सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों ने फैंस के बीच सनसनी मचा दी। देवोलीना जैसे ही सर्जरी करवाकर अपने घर वापस लौटीं तो उन्होंने फैंस को पोस्ट शेयर कर अपने हेल्थ अपडेट दी, लेकिन इसी के अलावा टीवी एक्टर विशाल ने देवोलीना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अपने हाथों में रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं और दोनों के बीच काफी केमिस्ट्री भी दिखाई दे रही थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है। फैंस ये बात सुनकर हैरान रह गए थे, हालांकि अब इन तस्वीरों के पीछे की पूरी कहानी भी सामने आ गई है।