'बिग बॉस 11' में कंटेस्टेंट बंदगी कालरा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड का नाम एक बार फिर उछला है। दरअसल, बंदगी के हवाले से एक चौंकाने वाली बात सामने आई है जिससे घर के बाहर मौजूद उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल बहुत ही ज्यादा बैचेन हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
खबर के मुताबिक, डेनिस ने बंदगी को उनके दोस्त के साथ सोने पर मजबूर किया था। लेकिन अभी तक भी बंदगी ने बिग बॉस के घर में ऐसी किसी बात का कोई जिक्र नहीं किया था। लेकिन 'वीकेंड का वार' में प्रियांक के साथ हुई बहस के दौरान बंदगी ने इस राज से पर्दा हटा दिया और कहा कि डेनिस ने उन्हें उनके दोस्त के साथ शेयर करना चाहा था ।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
इससे पहले खबर ये भी आई थी कि जब प्रियांक घर से बेघर हुए थे तो वे उस दौरान डेनिस से मिले थे। प्रियांक ने जब घर में दोबारा एंट्री की तो उन्होंने बंदगी को बताया कि डेनिस बहुत ही अच्छे इंसान हैं। साथ ये भी कहा कि बंदगी जो घर में कर रही हैं वे बिल्कुल गलत है। इस पर बंदगी का ये जवाब आया कि प्रियांक अभी डेनिस के बारे में कुछ नहीं जानते।
4 of 5
Bandgi and Dennis
वहीं, बंदगी के इस खुलासे पर डेनिस ने कहा कि 'यह तो हास्यास्पद है, मैं नहीं जानता कैसे, अगर तुम मेरे साथ नहीं रहना चाहती हो तो मुझसे डील भी मत करो, लेकिन इस तरह नेशनल टीवी पर मुझे बदनाम करने की कोशिश मत करो, ऐसा कुछ भी नहीं जैसा तुम सबको बता रही हो।'
डेनिस ने आगे कहा कि जितना एक ब्वॉयफ्रेंड को होना चाहिए मैं उतना परवाह करने वाला इंसान हूं और तुम मुझ पर इतना बड़ा इल्जाम लगा रही हो, यहां तक कि मुझे तो ये भी पसंद नहीं था कि कोई तुम्हें पार्टी में छुए।' डेनिस ने कहा कि बंदगी के इस हद तक जाने कि वजह वे नहीं जानते और ना ही ये जानते कि बंदगी के मन में क्या चल रहा है और वे ऐसा क्यों कह रही हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 11: बेनाफशा और प्रियांक ने किया ऐसा काम, गर्लफ्रेंड ने ये कहकर तोड़ दिया रिश्ता