Delnaaz Irani
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत में डेलनाज ने कहा कि 'नहीं, हम शादी नहीं करने जा रहे हैं लेकिन हां, हम एक साथ रह रहे हैं और बहुत खुश हैं।' डेलनाज भले ही अभी शादी करने नहीं जा रही हों लेकिन उनकी बातों से साफ जाहिर है कि वो पर्सी के साथ बेहद खुश हैं। बता दें कि पर्सी डेलनाज से 10 साल छोटे हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत पहले दोस्ती से हुई, जो धीरे-धीरे रिलेशनशिप में तब्दील हो गई।